IPL 2025: India pacer Akash Deep joined the LSG camp on Thursday

लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप सिंह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम में शामिल हो गए हैं। ये मुकाबला 4 अप्रैल को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। चोटिल गेंदबाजों की समस्या से जूझ रही लखनऊ के लिए ये काफी अच्छी खबर है। मोहसिन खान पहले ही सीजन से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है। अब टीम के साथ आकाशदीप सिंह भी जुड़ गए हैं जो टीम को मजबूती प्रदान करते दिखाई देंगे।
फ्रेंचाइजी ने वीडियो डालकर किया इस बात का ऐलान
दरअसल आईपीएल के इस सीजन ट के अपने चौथे मुकाबले से पहले लखनऊ सुपरजाएंट्स की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर आकाश दीप के टीम में शामिल होने की एक क्लिप शेयर की है। जो इस समय काफी वायरल भी हो रही है। जिसमें आकाशदीप सिंह कार से उतरते हुए टीम को ज्वाइन करते एंट्री करते दिख रहे हैं।
"Akash Deep is in the house" 💙 pic.twitter.com/sjA7jFAYwQ
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 3, 2025
आपको बता दें कि आकाश दीप सिंह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ( एनसीए) में मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। स्टार तेज गेंदबाज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के बाद से मैदान से बाहर हैं। दिसंबर 2024 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान उन्हें पीठ में चोट लग गई थी। आकाश दीप आईपीएल 2025 मेगा-नीलामी में LSG की तीसरी सबसे महंगी पिक थी। ऐसे में पूरी टीम उनके फिट होने का इंतजार कर रही थी।
मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ में बिके थे आकाशदीप सिंह
लखनऊ सुपरजाएंट्स की फ्रैंचाइज़ी ने मौजूदा सीज़न के लिए उन पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए। आकाश दीप सिंह ने इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कुल आठ मैच खेले और 45.57 की औसत और 11.67 रन प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए। उन्होंने पिछले सीज़न में आरसीबी के लिए सिर्फ़ एक मैच खेला था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस सीजन में लखनऊ के लिए क्या इम्पैक्ट छोड़ पाते हैं। क्योंकि आकाशदीप सिंह अब भारतीय टीम के लिए टेस्ट मुकाबले भी खेलते हैं और उनकी एक अच्छी साख बन गई है।
आकाशदीप सिंह के IPL आँकड़े (2022-2024)
| वर्ष | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी | बेस्ट बॉलिंग | रन | उच्चतम स्कोर | स्ट्राइक रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 2022 | 5 | 5 | 41.40 | 10.88 | 3/45 | 10 | 10* | 166.67 |
| 2023 | 3 | 2 | 62.00 | 13.33 | 1/30 | 9 | 7 | 150.00 |
| कुल | 8 | 7 | 45.57 | 11.67 | 3/45 | 19 | 17 | 158.33 |
महत्वपूर्ण जानकारी
टीम: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2022-2024), लखनऊ सुपर जायंट्स (2025)
सबसे अच्छा प्रदर्शन: 3/45 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
2025 की नीलामी में: ₹8 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा