IPL 2025: Full List of Team Captains Announced Ahead of the New Season

IPL 2025 Captains List: आईपीएल 2025 शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, और सभी टीमें खिताब जीतने की तैयारी में जुट गई हैं। इस सीजन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि पांच टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान में उतरेंगी। हाल ही में हुई मेगा नीलामी के बाद कई टीमों ने अपनी कप्तानी बदली है।
अब तक, दिल्ली कैपिटल्स ही एकमात्र टीम है जिसने अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल ने कप्तानी संभालने से इनकार कर दिया है।
आईपीएल 2025 में जिन पांच टीमों को नए कप्तान के साथ खेलना है, वे हैं: कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स।
यह भी पढ़ें: IPL पर्पल कैप विजेताओं की पूरी सूची
आईपीएल 2025 कप्तानों की सूची
रिटेन किए गए कप्तानों वाली टीमें
| टीम | कप्तान |
|---|---|
| मुंबई इंडियंस (MI) | हार्दिक पांड्या |
| चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | ऋतुराज गायकवाड़ |
| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | पैट कमिंस |
| राजस्थान रॉयल्स (RR) | संजू सैमसन |
| गुजरात टाइटंस (GT) | शुभमन गिल |
नए कप्तानों वाली टीमें
| टीम | नया कप्तान | पिछला कप्तान |
|---|---|---|
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | रजत पाटीदार | फाफ डु प्लेसिस |
| लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | ऋषभ पंत | केएल राहुल |
| कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | अजिंक्य रहाणे | श्रेयस अय्यर |
| पंजाब किंग्स (PBKS) | श्रेयस अय्यर | शिखर धवन |
| दिल्ली कैपिटल्स (DC) | अक्षर पटेल | ऋषभ पंत |
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल