IPL

IPL 2025 Dot Balls: How Many Trees Is BCCI Planting Per Dot Ball? Full Breakdown Since 2023

by Sourabh Arora

IPL 2025आईपीएल (IPL 2025) के इस सीजन में भी हर एक डॉल बॉल पर बीसीसीआई (BCCI) 500 पेड़ लगाने वाली है। ऐसा पहली बार 2023 के सीजन में हुआ था। इस बार लगातार तीसरा सीजन है जिसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड हर एक डॉट पर 500 पेड़ लगाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जा रहा है और अब तक कुल कितने पेड़ पिछले दो सीजन में लगाए जा चुके हैं। आईए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं..

यह भी पढ़ें: RCB Green Jersey: आरसीबी टीम के लिए Unlucky क्यों है ग्रीन जर्सी? कैसा रहा अब तक का रिकॉर्ड, क्या इस सीजन बदलेगा इतिहास?

क्यों लगाए जा रहे है पेड़

ऐसा पहली बार आईपीएल (IPL 2023) के पहले क्वालीफायर के दौरान हुआ था। जिसमें स्कोर ग्राफिक में हर एक डॉट बॉल पर पेड़ बना देखा गया था। जिसे लेकर बाद में जानकारी दी गई थी कि यह बीसीसीआई (BCCI) की नई पहल है। जिसमें हर एक डॉट बॉल के बदले में 500 पेड़ लगाए जाएंगे। जिससे कि पर्यावरण साफ रहे और देश भर में पेड़ों से हरियाली रहे। यह भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टाटा ग्रुप के साथ मिलकर किया था। हालांकि पिछले दो आईपीएल सीजन में यह सिर्फ प्लेऑफ्स और फाइनल मुकाबले में देखा गया था। जबकि आईपीएल (IPL 2025) के पहले मैच से ही हर एक डॉल बॉल के बदले 500 पेड़ लगाए जा रहे हैं।

IPL 2025 में कितने पेड़ लगाए गए

जैसा कि आप सभी जानते हैं आईपीएल (IPL 2025) के पहले मैच से ही हर एक डॉल बॉल के बदले 500 पेड़ लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस सीजन में अभी तक कितने पेड़ लगाए जा चुके हैं। इसके आंकड़े आने वाले दिनों में सामने आएंगे। क्योंकि फिलहाल लीग चल रही है तो आंकड़े सामने नहीं आए हैं। लेकिन उम्मीद है कि इस बार तो और भी ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे।

IPL 2023 में लगे इतने पेड़

आईपीएल के पिछले सीजन यानी 2024 में कितने पेड़ लगाए गए। इसके तो फिलहाल आंकड़े सामने नहीं आए हैं। लेकिन 2023 के सीजन में जब यह पहल शुरु की गई थी। उस दौरान सिर्फ 4 मैचों में ही यह सिलसिला नजर आया था। क्योंकि जैसा आपको बताया प्लेऑफ्स में यह नई पहल बीसीसीआई (BCCI) द्वारा शुरु की गई थी। इसमें हर मैच के हिसाब से देखें तो..

मैच

डॉट बॉल

लगाए गए पेड़ 

क्वालिफायर 1

73

36,500

एलिमिनेटर

74

37,000

क्वालिफायर 2

96

48,000

फाइनल

80

40,000

कुल

294

1,47,000

[ Poll: baLOeEwB ]
[Indian Premier League 2025.t20 - Gujarat Titans , Lucknow Super Giants 2025-04-12 14:30:00]