IPL 2025: Big comeback! Unsold Shardul gets a chance, will replace this player in Lucknow Super Giants

आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर की किस्मत टूर्नामेंट शुरू होते ही खुल गई है। भारत के इस गेंदबाज को लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने आईपीएल 2025 के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है। एलएसजी की टीम जब दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबले के लिए विशाखापत्तनम पहुंची तो उसके साथ शार्दुल ठाकुर भी थे। और हो सकता है शार्दुल ठाकुर दिल्ली कैपिटल के खिलाफ पहले मुकाबले में खेलते हुए भी दिखाई दें।
शार्दुल ठाकुर ने LSG के साथ किया विशाखापट्टनम का सफर
दरअसल ESPNक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक शार्दुल ठाकुर इस समय विशाखापत्तनम में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ हैं, जहां लखनऊ को आईपीएल 2025 में अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज मोहसिन खान घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते समय चोटिल हो गए थे। उन्होंने विशाखापट्टनम का सफर नहीं किया है। वह अभी रिहैब कर रहे हैं। अगर वह आईपीएल 2025 से बाहर हो जाते है, तो शार्दुल को टीम में एंट्री मिल जाएगी और इस बात की प्रबल संभावना नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें :IPL 2025 RCB बनाम KKR: विराट कोहली से मिलने मैदान में घुसे फैंस, नाराज हुए कोहली
टीम के साथ ट्रेनिंग कैंप में शामिल हुए थे शार्दुल ठाकुर
आपको बता दें कि शार्दुल ठाकुर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने लखनऊ में अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू किया था, जहां वह गेंदबाजी करते हुए दिखे और सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। शार्दुल ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और मुंबई की टीम को कई मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई है। वह काउंटी क्रिकेट में खेलने के लिए ससेक्स के साथ करार पर साइन कर चुके हैं। लेकिन शार्दुल पहले ही ससेक्स को बता चुके हैं कि अगर किसी आईपीएल टीम ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर उन्हें शामिल किया, तो वह आईपीएल में खेलेंगे। और अब उन्हें टीम में भी जगह मिल गई है।
Headlines don’t matter, The Lord does 🫶
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 23, 2025
Shardul is home 💙 pic.twitter.com/nd6ouD3otX
शार्दुल ठाकुर की बात की जाए तो आईपीएल 2025 के लिए जब मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था तो शार्दुल ठाकुर के ऊपर किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया था। शार्दुल ठाकुर मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड हो गए थे। उसके बाद शार्दुल ठाकुर को काफी ज्यादा निराश भी हुई थी और उन्होंने एक इंटरव्यू में भी बोला था कि मैंने हर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं नहीं खरीदा गया हूं इसलिए मैं थोड़ा निराश भी हूं।
शार्दुल ठाकुर का IPL करियर (2024 तक)
| वर्ष | टीम | मैच | ओवर | विकेट | स्ट्राइक रेट | इकोनॉमी रेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | रन बनाए | स्ट्राइक रेट (बैट) | औसत (बैट) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 2015 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 1 | 4 | 1 | 24.0 | 7.50 | 1/38 | 0 | 0.00 | - |
| 2017 | राइजिंग पुणे सुपरजायंट | 12 | 47.2 | 11 | 25.8 | 8.25 | 3/19 | 8 | 72.72 | 8.00 |
| 2018 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 13 | 45 | 16 | 16.8 | 9.23 | 2/18 | 15 | 125.00 | 7.50 |
| 2019 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 10 | 31 | 8 | 23.2 | 9.36 | 2/18 | 2 | 66.66 | 2.00 |
| 2020 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 9 | 30.3 | 10 | 18.3 | 8.53 | 2/28 | 12 | 109.09 | 6.00 |
| 2021 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 16 | 60 | 21 | 17.1 | 8.80 | 3/28 | 15 | 115.38 | 7.50 |
| 2022 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 14 | 44.2 | 15 | 17.7 | 9.79 | 4/36 | 120 | 137.93 | 30.00 |
| 2023 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 11 | 28 | 7 | 24.0 | 10.47 | 2/23 | 113 | 179.36 | 18.83 |
| 2024 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 12 | 34 | 12 | 22.5 | 9.12 | 3/27 | 95 | 158.33 | 19.00 |
| कुल | - | 98 | 324.1 | 101 | 19.2 | 9.08 | 4/36 | 380 | 138.45 | 15.83 |
मुख्य आंकड़े:
कुल विकेट: 101
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन: 4/36 (2022 में DC के लिए)
कुल रन: 380
स्ट्राइक रेट (बैट): 138.45
औसत (बैट): 15.83