IPL 2025 All Team Qualification Scenario: Mumbai Indians became the fourth team to reach the playoffs, Delhi Capitals were eliminated

IPL 2025 All Team Qualification Scenario: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 60 रनों के बड़े अंतर से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है। इसी के साथ मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है और दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है।
प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी मुंबई इंडियंस
इस मुकाबले की बात की जाए तो आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। अगर मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले को नहीं जीत पाती तो मुंबई इंडियंस के पास तो एक और मौका रहता लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम जो कि आज के मुकाबले में हारते ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. मुंबई इंडियंस की टीम के अब कुल मिलाकर 16 अंक हो गए हैं। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीम का अभी भी एक-एक मुकाबला बाकी है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम की कोशिश रहेगी कि एक और जीत हासिल करके टॉप टू में जाने की कोशिश करे।
IPL 2025 प्लेऑफ़ स्केनारियो (DC vs MI मैच के बाद)
| रैंक | टीम | अंक | स्थिति |
|---|---|---|---|
| 1 | गुजरात टाइटंस (GT) | 18 | क्वालिफाई कर चुकी |
| 2 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 16 | क्वालिफाई कर चुकी |
| 3 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 16 | क्वालिफाई कर चुकी |
| 4 | मुंबई इंडियंस (MI) | 14 | आज की जीत के बाद क्वालिफाई |
प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर टीमें:
| टीम | कारण |
|---|---|
| दिल्ली कैपिटल्स (DC) | MI से हार के बाद बाहर |
| लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) | अंक कम, रन रेट कमजोर |
| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | लगातार हार, क्वालिफिकेशन नामुमकिन |
| राजस्थान रॉयल्स (RR) | प्लेऑफ़ की दौड़ से पहले ही बाहर |
| कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | प्रदर्शन बेहद कमजोर |
| चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 3 जीत, सबसे नीचे |