International Master League Final 2025: India's Masters Wins The Inaugural Title of IML 2025
पिछले एक महीनें से भारत में दिग्गजों के बीच इंटरनेशल मास्टर लीग (IML 2025) खेली जा रही थी। 16 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसे सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत लिया। फाइनल का रिजल्ट कहना होगा एकतरफा रहा जिस तरह भारतीय टीम इस फाइनल में खेली या कहें भारत की इस टीम ने 1983 वर्ल्ड कप फाइनल की यादें ताजा कर दी। जहां भारत ने वेस्टइंडीज को फाइनल में हरा कर वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।
भारत को 149 रनों का लक्ष्य मिला था
यह भी पढ़ें: IPL 2025: ऑक्शन में हुए Unsold, लेकिन अब LSG से खेलेंगे शार्दुल ठाकुर? फ्रेंचाईजी ने दिए Hints
वेस्टइंडीज ने इस फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन स्कोर बोर्ड पर लगाया था। जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने काफी अच्छी शुरुआत की और 6 विकेट रहते इस टार्गेट को चेज़ किया और इंटरनेशल मास्टर लीग (IML 2025) का पहला सीजन जीत लिया। भारत के लिए इस रन चेज में सबसे पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर ने बतौर ओपनर 25 रन बनाए। जिसमें साथी बल्लेबाज अंबाती रायडू के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन भी जोड़े। इस रन चेज में भारत का पूरा स्कोरकार्ड ऐसा रहा..
खिलाड़ी | रन | गेंद | 4s/6s |
अंबाती रायडू | 74 | 50 | 9/3 |
सचिन तेंदुलकर | 25 | 18 | 2/1 |
गुरकीरत मान | 14 | 12 | 2/0 |
युवराज सिंह | 13 | 11 | 1/0 |
यूसुफ पठान | 0 | 3 | 0/0 |
स्टार्ट बिन्नी | 16 | 9 | 0/2 |
भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारतीय टीम ने इंटरनेशल मास्टर लीग (IML 2025) के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था। इस मैच में कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 42 और युवराज सिंह ने 59 रनों की पारी खेली थी। जिसके चलते भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 220 रन लगाए थे। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 126 रनों पर ही सिमट गई थी और 94 रनों से यह मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया था। वहीं बात करें वेस्टइंडीज की तो सेमीफाइनल में विंडीज टीम ने श्रीलंका को हरा कर फाइनल में जगह बनाई थी। इस लीग का यह पहला सीजन था। जो कि भारत में ही होस्ट किया गया था।
IML 2025 में 6 टीमों ने लिया था हिस्सा
इंटरनेशल मास्टर लीग (IML 2025) के पहले सीजन में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमें अपने-अपने दिग्गज खिलाड़ियों के साथ इस लीग में खेलने आईं थी। अफ्रीका और इंग्लैंड टीम तो लीग स्टेज में ही बाहर हो गई थी। जबकि भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज नॉकआउट तक पहुंची थी। उम्मीद करते हैं आप सभी ने इस लीग में अपने दिग्गज खिलाड़ियों को एक बार फिर देख कर काफी एन्जॉय किया होगा।