आयुष म्हात्रे अब इस गौरवशाली सूची में शामिल हो चुके हैं और उनसे उम्मीद होगी कि वह भारत को एक बार फिर अंडर-19 विश्व चैंपियन बनाने की विरासत को आगे बढ़ाएं।
India U-19 Captains List at ICC Under-19 World Cup 1988 to 2026 – Full History

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में होने जा रही है। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ही बीसीसीआई ने भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है, जिसे ग्रुप-B में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ न्यूज़ीलैंड, अमेरिका (USA) और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं।
इस बार टीम इंडिया की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में होगी, जबकि विहान मल्होत्रा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं, जो आईपीएल 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
हालांकि भारत अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम रही है, लेकिन टीम इस बार अपने खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत के लिए अब तक कुल पांच कप्तानों ने अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है।
मोहम्मद कैफ पहले ऐसे कप्तान बने थे जिन्होंने साल 2000 में भारत को यह खिताब दिलाया। इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में 2008 में टीम इंडिया ने दोबारा यह उपलब्धि हासिल की।
अब एक नज़र डालते हैं उन खिलाड़ियों पर, जिन्होंने अब तक आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की है।
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के कप्तान
| संस्करण | भारतीय कप्तान |
|---|---|
| 1988 | मायलुहानन सेंथिलनाथन |
| 1998 | अमित पागनिस |
| 2000 | मोहम्मद कैफ |
| 2002 | पार्थिव पटेल |
| 2004 | अंबाती रायडू |
| 2006 | रविकांत शुक्ला |
| 2008 | विराट कोहली |
| 2010 | अशोक मेनारिया |
| 2012 | उन्मुक्त चंद |
| 2014 | विजय ज़ोल |
| 2016 | ईशान किशन |
| 2018 | पृथ्वी शॉ |
| 2020 | प्रियम गर्ग |
| 2022 | यश धुल |
| 2024 | उदय सहारण |
| 2026 | आयुष म्हात्रे |