IPL

IND W vs SL W Highlights: India Women Defeat Sri Lanka in Tri-Series Opener

by Sourabh Arora

IND W vs SL W Highlightsभारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच आज से ट्राई सीरीज शुरु हो गई है। पहले मैच में भारत और श्रीलंका (IND W vs SL W) की महिला टीम आमने-सामने थी। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को एकतरफा अंदाज में जीत लिया। जिसमें मेजबान श्रीलंका को 9 विकेट वाली करारी हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज में अगला मैच टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेलना है।

[Sri Lanka Womens Tri-Nation Series, 2025.odi - India Women , South Africa Women 2025-04-29 04:30:00]

IND W vs SL W मैच का लेखा जोखा

मुकाबले में मेजबान श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। बारिश के चलते मुकाबला 50 ओवर के बजाय 39-39 ओवरों का हुआ। जिसमें श्रीलंका टीम 147 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम में स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 29.4 ओवरों में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की तरफ से प्रतिका रावल ने नाबाद सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। इसके लिए प्रतिका को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इतना ही नहीं इस रन चेज में स्मृति मंधाना ने 43 और हरलीन देओल ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें: IND-SL-SA Tri-Series: भारत और श्रीलंका के बीच कब और कहां देखें लाइव मुकाबला, जानिए पूरी जानकारी

[ Poll: YQyEn5L6 ]

ट्राई सीरीज में आने वाले मुकाबले

तारीख

मैच

स्थान

29/04/2025

भारत vs दक्षिण अफ्रीका

कोलंबो

01/05/2025

श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका

कोलंबो

04/05/2025

भारत vs श्रीलंका

कोलंबो

06/05/2025

भारत vs दक्षिण अफ्रीका

कोलंबो

08/05/2025

श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका

कोलंबो

11/05/2025

फाइनल

कोलंबो