IND W vs SA W Where to watch
भारत, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज का अगला मुकाबला 29 अप्रैल को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND W vs SA W) की महिला क्रिकेट टीम आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम इस सीरीज में अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है। जबकि दक्षिण अफ्रीका अपना पहला मुकाबला अब खेलेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी। तो आईए उससे पहले हम इस आर्टिकल में जानते हैं कि भारतीय फैंस घर कैसे और कहां इस मैच को देख सकते हैं।
भारतीय फैंस कैसे देखेंगे IND W vs SA W का मुकाबला
भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND W vs SA W) की महिला क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो के मैदान होने वाले यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10 बजे शुरु होगा। हालांकि यह सीरीज भारत में टीवी पर नहीं आएगी। इसलिए फैंस इसका लुत्फ ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के माध्यम से उठा सकते हैं। इस मुकाबले को भारत में फैंस घर बैठे कैसे लाइव देख पाएंगे। इससे जुड़ी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।
डिटेल | जानकारी |
सीरीज | ट्राई सीरीज |
मैच नंबर | 2 |
टीमें | भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम |
स्थान | कोलंबो, श्रीलंका |
तारीख | मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 |
समय | 10:00 AM IST |
टॉस का समय | 09:30 AM IAT |
ऑनलाइन | फैनकोड पर लाइव देख पाएंगे |
टीम इंडिया ने इस तरह जीता पहला मैच
ट्राई सीरीज के पहले मैच में भारत और मेजबान श्रीलंका (IND W vs SL W) की महिला क्रिकेट टीम आमने-सामने थीं। इस मुकाबले को हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीता था। बारिश के चलते मुकाबला 50 के बजाय 39-39 ओवरों का हुआ। जिसमें श्रीलंका टीम 147 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 29.4 ओवरों में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की तरफ से प्रतिका रावल ने नाबाद सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। इतना ही नहीं इस रन चेज में स्मृति मंधाना ने 43 और हरलीन देओल ने भी नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के खिलाफ करारी हार के बाद Rishabh Pant पर लगा जुर्माना, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
ट्राई सीरीज में आने वाले मुकाबले
तारीख | मैच | स्थान |
29/04/2025 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | कोलंबो |
01/05/2025 | श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका | कोलंबो |
04/05/2025 | भारत vs श्रीलंका | कोलंबो |
06/05/2025 | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | कोलंबो |
08/05/2025 | श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका | कोलंबो |
11/05/2025 | फाइनल | कोलंबो |