IPL

ICC Hall of Fame 2025 inductees will be revealed ahead of the World Test Championship Final.

by Sourabh Arora

ICC Hall of Fame11 जून से WTC फाइनल 2025 शुरु होने जा रहा है। इस बार दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होगी। जिसमें दोनों टीमों के कई बड़े-बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। लेकिन इस मुकाबले से दो दिन पहले यानी 9 जून को आईसीसी का एक बड़ा इवेंट और होने जा रहा है। जिसमें क्रिकेट की दुनिया के सात ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा जो कि अपने करियर में बहुत सफलता हासिल करके गए और उन्हें आज बतौर दिग्गजों की श्रेणी में शामिल किया जाता है। इसके लिए आईसीसी ने खास प्रसारण का आयोजन भी किया है। जिससे कि घर में बैठ कर भी क्रिकेट फैंस अपने दिग्गजों को सम्मानित होते देख पाएं।

यह भी पढ़ें: WTC फाइनल हमेशा इंग्लैंड में ही क्यों खेला जाता है?

ICC Hall of Fame: घर बैठे लाइव कैसे देखें यह इवेंट 

आपको बता दें कि क्रिकेट खेलने वाले ज्यादातर देश इस इवेंट को लाइव देख पाएंगे। क्योंकि आईसीसी ने सभी के लिए अलग-अलग प्रसारण माध्यम की सुविधा रखी है। जैसे कि अगर यह इवेंट भारत में प्रसारित किया जाएगा तो भारतीय क्रिकेट फैंस इस इवेंट को JIOHotstar लाइव देख पाएंगे। वहीं इंग्लैंड और आयरलैंड में यह इवेंट Sky Sports पर दिखाया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में Amazon Prime Video पर प्रसारित होगा। जबकि न्यूजीलैंड में Sky TV, श्रीलंका में TV1, दक्षिण अफ्रीका में Super Sports और कैरेबियन देशों में ESPN पर पूरा इवेंट प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा क्रिकेट फैंस इसे ICC.tv पर भी देख पाएंगे। यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 9 बजे शुरू होगा जिसमें WTC फाइनल के दोनों कप्तान तेम्बा बावुमा और पैट कमिंस भी शामिल होंगे।

ICC Hall of Fame: 2024 में ये तीन खिलाड़ी हुए थे सम्मानित

2024 में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के सम्मानित किया गया था। इसमें भारत की तरफ से महिला क्रिकेटर नीतू डेविड चुनी गई थीं। वहीं इंग्लैंड की तरफ से एलेस्टेयर कुक और दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एबी डिविलियर्स को चुना गया था। जबकि अब तक देखें तो कुल 115 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया जा चुका है।

ICC Hall of Fame: कैसे होगा खिलाड़ियों का चयन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी हॉल ऑफ फेम के खिलाड़ी चुनने के लिए काफी बड़ी टीम बैठती है। जिसमें आईसीसी हॉल ऑफ फेम का पैनल, आईसीसी के सीनियर अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधियों की एक टीम रहती है। जो कि इन अनौखे खिलाड़ियों का चयन करती है। जैसा कि आप सभी को बताया इस बार 7 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान होगा। तो देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन-कौन से खिलाड़ी इस बार सम्मानित किए जाते हैं।

ICC Hall of Fame: सम्मानित होने वाले भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट इतिहास में अब तक केवल 10 ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो कि आईसीसी हॉल ऑफ फेम से नवाजे जा चुके हैं। जिसमें 2 महिला क्रिकेटर हैं जबकि 8 मेंस क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शामिल हैं। पिछली बार यानी 2024 में नीतू डेविड भारत की तरफ से इकलौती भारतीय खिलाड़ी बनीं थी जो आईसीसी हॉल ऑफ फेम से सम्मानित हुई थीं।

खिलाड़ी

किस साल हुए सम्मानित

करियर

नीतू डेविड

2024

1995 - 2008

वीरेंद्र सहवाग

2023

1999 - 2015

डायना एडुल्जी

2023

1976-1999

वीनू मांकड़

2021

1946 - 1959

सचिन तेंदुलकर

2019

1989 - 2013

राहुल द्रविड़

2018

1996 - 2012

अनिल कुंबले

2015

1990 - 2008

कपिल देव

2010

1978 - 1994

बिशन सिंह बेदी

2009

1966 - 1979

सुनील गावस्कर

2009

1971 - 1987

[ Poll: ReykMDZm ]