IPL

GT vs MI: Major Changes in Points Table, Check Latest Updates

by Sourabh Arora

GT vs MIगुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच खेले गए मुकाबले को शुभमन गिल की गुजरात टीम ने 36 रनों से जीत लिया है। जिसके बाद अब प्वाइंट्स टेबल में गुजरात टीम ऊपर आ गई है। जबकि मुंबई के लिए कहना होगा इस सीजन में यह लगातार दूसरी हार है। जिससे अब प्वाइंटस टेबल में भी हार्दिक पांड्या की इस टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 

यह भी पढ़ें: GT vs MI: आईपीएल 2025 Points Table में बड़ा बदलाव, गुजरात टाइंट्स की टॉप 3 में एंट्री, मुंबई पहुंची सबसे नीचे

GT vs MI मैच का लेखा जोखा

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच मुकाबले को शुभमन गिल की टीम ने जीत लिया है। मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 196 रन बनाए थे। जिसमें साईं सुदर्शन की अहम अर्धशतकी पारी शामिल रही। सुदर्शन की 63 रनों की पारी की बदौलत और शुभमन गिल, जोस बटलर की तेज तरार पारी के बदौलत गुजरात ने 197 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस को दिया था। जिसका पीछा करते हुए मुंबई टीम 20 ओवरों में सिर्फ 160 रन ही बना पाई। मुंबई के लिए सूर्या ने इस रन चेज में 48 रन जरुर बनाए, लेकिन टीम को जीत दिला पाएं यह रन उतने काफी नहीं थे। इस तरह गुजरात ने 36 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया। गुजरात के लिए इस सीजन की यह दो मैचों में पहली जीत है। जबकि मुंबई के लिए इस सीजन की दो मैचों में लगातार दूसरी हार है।

GT vs MI मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

टीम

मैच

जीत

हार

टाई

बिना नतीजा (NR)

अंक

नेट रन रेट (NRR)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

 2

 2

 0

 0

 0

 4

 +2.266

लखनऊ सुपर जाएंट्स

 2

 1

 1

 0

 0

 2

 +0.963

गुजरात टाइटंस

 2

 1

 1

 0

 0

 2

 +0.625

पंजाब किंग्स

 1

 1

 0

 0

 0

 2

 +0.550

दिल्ली कैपिटल्स

 1

 1

 0

 0

 0

 2

 +0.371

सनराइजर्स हैदराबाद

 2

 1

 1

 0

 0

 2

 -0.128

कोलकाता नाइट राइडर्स

 2

 1

 1

 0

 0

 2

 -0.308

चेन्नई सुपर किंग्स

 2

 1

 1

 0

 0

 0

 -1.013

मुंबई इंडियंस

 2

 0

 2

 0

 0

 0

 -1.163

राजस्थान रॉयल्स

 2

 0

 2

 0

 0

 0

 -1.882