IPL

GT vs MI: Gujarat Titans or Mumbai Indians Who Holds The Upper Hand in Head To Head?

by Sourabh Arora

GT vs MI29 मार्च को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच आईपीएल 2025 में मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला रहेगा। जबकि दोनों ही टीम अपने-अपने पहले मैच हार चुकी हैंं। ऐसे में इस मुकाबले से पहले यह जानना और भी दिलचस्प रहेगा कि हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी है। तो आईए बिना देर किए इस आर्टिकल में आपको यही बताते हैं।

यह भी पढ़ें: GT vs MI: मुंबई के खिलाफ ऐसी हो सकती है गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन, क्या हार्दिक को हरा पाएंगे शुभमन गिल?

हार से हुआ सीजन का आगाज

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) दोनों टीमों के लिए आईपीएल 2025 का आगाज हार के साथ ही हुआ है। ऐसे में 29 मार्च को जब दोनों टीम अपना इस सीजन का दूसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेंगी। उस दौरान दोनों कप्तानों की सोच यही होगी कि टीम को जीत की पटरी पर लाया जाए। क्योंकि ये दोनों टीमे पिछले सीजन भी शुरुआती मैचों में कुछ खास नहीं कर पाई थी। जिसका नतीजा यह रहा था कि दोनों प्वाइंट्स टेबल में नीचे रही थीं।

इस सीजन में दोनों टीमों के स्कॉड

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) दोनों टीमों के स्कॉड की बात करें तो इस बार दोनों ही फ्रेंचाईजी कई बदलावों के साथ आईपीएल 2025 में आई हैं। पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन के दौरान दोनों ही टीमों ने अपने स्कॉड में कई नए नाम शामिल किए थे। जिसके बाद गुजरात और मुंबई के स्कॉड कुछ इस प्रकार नजर आते हैं..

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल (कप्तान),जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएत्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुतार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।

मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गज़नफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा।

GT vs MI हेड-टू-हेड आंकड़े

आईपीएल इतिहास में ये दोनों टीम अब तक सिर्फ 5 बार ही आमने-सामने हुई हैं। जिसमें गुजरात टीम 3 बार जीती है तो वहीं मुंबई सिर्फ 2 बार जीत पाई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि GT vs MI हेड-टू-हेड में दोनों ही टीम बरबरारी पर हैं। इतना ही नहीं अगर हम बात छोटे स्कोर की करें जब-जब ये दोनों टीम आमने-सामने हुई हैं। उसमें गुजरात ने 168 रन बनाए हैं। जबकि मुंबई 152 रन बना पाई है।

टीम

खेले गए मैच

जीत

हार

नो रिजल्ट

न्यूनतम स्कोर

गुजरात टाइटंस

5

3

2

0

168

मुंबई इंडियंस

5

2

3

0

152

यह भी पढ़ें: GT vs MI: हार्दिक की वापसी, क्या मुंबई इंडियंस कर पाएगी कमबैक? गुजरात के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन