GG vs UPW WPL 2026 Live Streaming, Match Time, Venue

महिला प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस मुकाबले में एशले गार्डनर अपनी पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। गुजरात और यूपी वारियर्स ही ऐसी दो टीमें हैं जो अब तक WPL के फाइनल में नहीं पहुंच सकी हैं। यही वजह है कि दोनों फ्रेंचाइज़ी मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आई थीं।
गुजरात जायंट्स ने अपने टॉप ऑर्डर को और मजबूत बनाने के लिए सोफी डिवाइन, यास्तिका भाटिया और डैनी वायट हॉज को टीम में शामिल किया है। ये खिलाड़ी कप्तान एशले गार्डनर और पूर्व कप्तान बेथ मूनी का अच्छा साथ देंगे।
वहीं यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी लाइनअप संतुलित दिखाई दे रही है। मेग लैनिंग और किरण नवगिरे पारी की शुरुआत कर सकती हैं। इनके अलावा हरलीन देओल और अनकैप्ड खिलाड़ी श्वेता सेहरावत भी टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
GG बनाम UPW मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी प्रसारण जानकारी
भारत में दर्शक इस मुकाबले को ऑनलाइन और टीवी दोनों प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
GG बनाम UPW मैच को JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है।
टीवी पर लाइव प्रसारण कहां देखें
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा।
GG बनाम UPW मैच विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| मैच | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स, मैच नंबर 2 |
| टूर्नामेंट | महिला प्रीमियर लीग 2026 |
| तारीख | शनिवार, 11 जनवरी 2026 |
| समय | दोपहर 3 बजे भारतीय समय |
| टॉस का समय | दोपहर 2 बजकर 30 मिनट |
| स्थान | डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई |
| लाइव स्ट्रीमिंग | JioHotstar ऐप और वेबसाइट |
| टीवी प्रसारण | Star Sports नेटवर्क |
MI बनाम RCB टीम स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना कप्तान, जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष विकेटकीपर, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रत्युषा, सायली साठघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिंसी स्मिथ
मुंबई इंडियंस
हेली मैथ्यूज, जी कमलिनी विकेटकीपर, नैट सिवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर कप्तान, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृती गुप्ता, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वसिष्ठा, नल्ला रेड्डी, रहीला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सायका इशाक, निकोला केरी
यहभीपढ़ें: विजय हज़ारे ट्रॉफी 2025-26 रिकॉर्ड्स: इस सीज़न की सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ी