IPL

Fans Slams Virat Kohli For Animated Celebration Against Punjab Kings

by Sourabh Arora

Virat Kohliबीते रविवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) के नाबाद 73 रनों की बदौलत बेंगलुरु टीम ने जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद विराट मैदान पर हमेशा की तरह अलग अंदाज में जश्न मनाते नजर आए। जो कई फैंस को पसंद आया तो कई फैंस उसे देख नाराज भी हुए। इतना ही नहीं अब विराट को इस तरह जश्न मनाने पर बैन करने की भी मांग होनी शुरु हो गई है। फैंस और कई एक्सपर्ट ने इस बात के लिए बीसीसीआई (BCCI) पर भी तंज कसा है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: क्या बीच आईपीएल कमेंट्री से हटाए जाएंगे हर्षा भोगले और साइमन डॉल, Cricket Association of Bengal ने BCCI को भेजी चिट्ठी

इस तरह मनाया था जीत का जश्न

अगर आपने अभी तक विराट कोहली (Virat Kohli) का जीत वाला जश्न नहीं देखा है तो यहां वीडियो में देख सकते हैं। इसमें साफ नजर आ रहा है। जब जितेश शर्मा विनिंग शॉट खेलते हैं तो रनिंग एंड पर मौजूद विराट जीत का जश्न मनाते नजर आते हैं। इसमें विराट अपना यह जश्न पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की तरफ देखते हुए मनाते हैं। जिसके बाद श्रेयस भी विराट के पास जाते हैं। दोनों के बीच कुछ बात होती। हालांकि दोनों के बीच उस दौरान हंसी मजाक वाला माहौल ही देखने को मिला। लेकिन अब सोशल मीडिया पर कोहली के इस अंदाज को लेकर बवाल मच चुका है।

फैंस ने पूछा BCCI क्यों करता है भेदभाव

सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) पर भी जुर्माना लगना चाहिए। जिस तरह युवा खिलाड़ियों पर जश्न मनाने पर जुर्माना लगाया जाता है। दरअसल इस सीजन में और पिछले सीजन में देखा गया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हर्षित राणा और दिग्वेश राठी जैसे युवा गेंदबाजों पर अलग तरह का जश्न मनाने पर जुर्माना लगाया था। हालांकि विराट के इस तरह जश्न मनाने पर बोर्ड ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। इसलिए अब सोशल मीडिया पर बवाच मचा हुआ है कि बोर्ड इस तरह भेदभाव क्यों करता है।

यह भी पढे़ं: BCCI Central Contract: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से होने वाले फायदे, किस खिलाड़ी को मिलेंगे कितने पैसे, जानिए हर एक जानकारी

Virat Kohli पर उठ रहे सवाल

सोशल मीडिया पर न सिर्फ फैंस बल्कि कई क्रिकेट एक्सपर्ट भी बीसीसीआई (BCCI) के इस भेदभाव की आलोचना कर रहे हैं। इसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा समय में कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी शामिल हैं। जिन्होंने अपनी इस बात को लिखने में विराट का नाम तो नहीं लिया लेकिन घुमा फिरा कर जरुर बात विराट की ही की है। आप सोशल मीडिया के इन रिएक्शन को देख सकते हैं।

[Indian Premier League 2025.t20 - Gujarat Titans , Kolkata Knight Riders 2025-04-21 18:30:00]
[Indian Premier League 2025.t20 - Delhi Capitals , Lucknow Super Giants 2025-04-22 18:30:00]