IPL

Eoin Morgan Tips Harry Brook, Ben Stokes As Front-Runners To Take Up England's White-Ball Captaincy Role

by Anjani Nandan Tiwari

Eoin Morgan Tips Harry Brook, Ben Stokes As Front-Runners To Take Up England's White-Ball Captaincy Role

England White Ball Captaincy: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त व्हाइट बॉल फॉर्मेट में एक नए कप्तान की तलाश कर रही है. क्योंकि इंग्लैंड की टीम के व्हाइट बॉल के कप्तान जॉस बटलर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है और अब इंग्लैंड की टीम को व्हाइट बॉल फॉर्मेट में एक नए कप्तान की तलाश है। ऐसे में साल 2019 का वनडे विश्व कप इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में जिताने वाले इयोन मोर्गन ने उन दो खिलाड़ियों के नाम बताएं हैं जो इंग्लैंड का कप्तान बनने के लिए फ्रंट रनर है और इन दोनों में से ही किसी एक को टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए। 


मोर्गन ने बताया किसे बनाना चाहिए इंग्लैंड का कप्तान? 

इंग्लैंड की टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि बेन स्टोक्स इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम का कप्तान बनने के लिए प्रबल दावेदार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को उनकी फिटनेस पर ध्यान देना होगा कि वह कितने फिट हैं और कब तक इंग्लैंड की कप्तानी कर सकते हैं। मोर्गन का मानना है कि स्टोक्स अपनी कप्तानी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को आगे बढ़ा सकते हैं लेकिन सब कुछ निर्णय उनकी फिटनेस के ऊपर निर्भर करेगा। 


मोर्गन ने आगे बोलते हुए कहा कि " मेरा मानना है कि बेन स्टोक्स को कप्तानी देने से पहले उनसे खुलकर पूछना चाहिए और बात होनी चाहिए. और कितने समय के लिए उनका रोल होगा इसको लेकर भी उनसे बात होनी चाहिए। 


हैरी ब्रुक को भी बनाया जा सकता है कप्तान 

पूर्व दिग्गज कप्तान इयोन मोर्गन ने हैरी ब्रुक को लेकर कहा कि " हैरी ब्रुक भी कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के लिए बेहतर काम कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब घरेलू वनडे सीरीज हुई थी तो हैरी ब्रुक ने शानदार कप्तानी की थी और लंबे अरसे तक के लिए हैरी ब्रुक इंग्लैंड की टीम की कमान संभाल सकते हैं। हैरी ब्रुक साल दर साल बल्लेबाजी में लगातार बेहतर होते जा रहे हैं और आने वाले सालों में और भी बेहतर होंगे। और यही वजह है कि मैं चाहता हूं कि उनकी कप्तानी का जो टैलेंट है वह खराब ना जाए। आने वाले समय में वह बल्लेबाजी के साथ कप्तानी में भी कमाल करते दिखाई दें।

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में क्या खेलते नजर आएंगे सुनील नरेन? KKR ने दिया बड़ा अपडेट

 

बेन स्टोक्स के कप्तान के रूप में प्रदर्शन 

प्रारूप मैच खेले जीत हार ड्रा जीत प्रतिशत
टेस्ट 32 19 12 1 59.38%
वनडे 3 3 0 0 100%
टी20 0 0 0 0 N/A

टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी:

  • कुल मैच: 32​

  • जीत: 19​

  • हार: 12​

  • ड्रा: 1​

  • जीत प्रतिशत: 59.38%​

बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने 250 से अधिक रनों के लक्ष्यों का सफलतापूर्वक पीछा करने में 5 बार सफलता प्राप्त की है, जो कि एक रिकॉर्ड है। ​

वनडे क्रिकेट में कप्तानी:

  • कुल मैच: 3​

  • जीत: 3​

  • हार: 0​

  • ड्रा: 0​

  • जीत प्रतिशत: 100%​

स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की वनडे टीम ने अब तक सभी मैचों में जीत दर्ज की है। ​

टी20 क्रिकेट में कप्तानी:

बेन स्टोक्स ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी नहीं की है।​

हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के कप्तान के रूप में विभिन्न स्तरों पर अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है। उनके कप्तानी रिकॉर्ड का सारांश निम्नलिखित तालिका में प्रस्तुत है:​

हैरी ब्रूक का कप्तान के रूप में प्रदर्शन:

प्रारूप वर्ष मैच खेले जीत हार टाई/नो रिजल्ट जीत प्रतिशत
अंडर-19 वनडे 2017-2018 11 4 7 0 36.36%
द हंड्रेड 2024 6 5 1 0 83.33%
वनडे (ODI) 2024 5 2 3 0 40.00%

विस्तृत जानकारी:

  • अंडर-19 वनडे (2017-2018): ब्रूक ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम का नेतृत्व 11 मैचों में किया, जिसमें टीम ने 4 मैच जीते और 7 हारे, जिससे उनका जीत प्रतिशत 36.36% रहा। ​

  • द हंड्रेड (2024): 2024 में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के दौरान, ब्रूक ने 6 मैचों में कप्तानी की, जिसमें उनकी टीम ने 5 जीत दर्ज की और 1 में हार का सामना किया, जिससे उनका जीत प्रतिशत 83.33% रहा। ​

  • वनडे (ODI) (2024): सितंबर 2024 में, ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड की कप्तानी की। टीम ने 2 मैच जीते और 3 हारे, जिससे उनका जीत प्रतिशत 40.00% रहा।