IPL

DC VS MI: Head To Head

by Shweta

DC VS MI: Head To Headदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस: हेड टू हेड

[Indian Premier League 2025.t20 - Delhi Capitals , Mumbai Indians 2025-04-13 18:30:00]

आईपीएल 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने होंगी। यह टक्कर 13 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में होने वालीं है , दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीज़न में लगातार चार जीत का ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया है और अगला मैच बेहद शानदार फॉर्म में खेलेगी , जबकि मुंबई इंडियंस अभी भी फॉर्म की तलाश में हैं। जसप्रीत बुमराह के MI स्क्वॉड में लौटने से यह मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस: आईपीएल में हेड-टू-हेड 

दोनों टीमों के बीच हुए अब तक 35 मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने बढ़त बनाते हुए 19 मुकाबले में जीत दर्ज कर रखी है वहीं अब तक दिल्ली ने 16 मुकाबले में जीत दर्ज की है। 

श्रेणी

MI

DC

कुल मैच खेले गए

35

35

जीत

19

16

कोई परिणाम नहीं

0

0

पहले बल्लेबाजी में जीत

10

8

पीछा करते हुए जीत

9

8

सर्वोच्च स्कोर

247

257

न्यूनतम स्कोर

92

66

सफल पीछा का सर्वोच्च स्कोर

187

198

सबसे कम स्कोर का बचाव

156

162

सबसे ज्यादा रन (खिलाड़ी)

रोहित शर्मा (700+)

शिखर धवन (500+)

उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर

रोहित शर्मा (109*)

क्विंटन डी कॉक (108)

सबसे ज्यादा विकेट (खिलाड़ी)

जसप्रीत बुमराह (20)

कगिसो रबाडा (20)

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

हरभजन सिंह (5/18)

कगिसो रबाडा (4/21)

 

दिल्ली कैपिटल्स का अब तक का प्रदर्शन: 

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2025 में शानदार शुरुआत करते हुए अब तक खेले गए चारों मैच जीत लिए हैं। टीम ने सीज़न की शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ एक नाखूनों को चबा देने वाले मुकाबले में जीत से की, जिसके बाद उन्होंने हैदराबाद, चेन्नई और आरसीबी के खिलाफ लगातार तीन जीत दर्ज कीं। 8 अंकों के साथ दिल्ली अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और अब तक का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली टीम बनकर उभरी है।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस ड्रीम11 टीमें, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, मौसम रिपोर्ट और अन्य जानकारियां

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड फॉर आईपीएल 2025: 

भूमिका

खिलाड़ी

कप्तान

अक्षर पटेल

विकेटकीपर

केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स

बैटर्स

जेक फ्रेजर-मैकगुर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल

ऑल-राउंडर्स

अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, अशुतोष शर्मा, दर्शन नालकांडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार एल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी

गेंदबाज

मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुश्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव

 

मुंबई इंडियंस का अब तक का प्रदर्शन: 

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने पांच मैच खेले हैं, जिनमें से केवल एक जीत हासिल की है—कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ। इस मुकाबले में डेब्यूटेंट अश्वनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए और रयान रिकेलटन ने नाबाद 62 रन बनाकर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। हालांकि, बाकी चार मैचों में मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और केवल दो अंक जुटा सकी है।

मुंबई इंडियंस स्क्वाड फॉर आईपीएल 2025:

भूमिका

खिलाड़ी

बल्लेबाज

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर

ऑलराउंडर्स

हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, मिचेल सैंटनर, राज अंगद बावा

विकेटकीपर

रायन रिकलटन, रॉबिन मिन्ज़, कृष्णन श्रीजिथ

गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफर, अश्वनी कुमार, रीसे टॉपली, लिज़ाड विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, कर्ण शर्मा

अन्य खिलाड़ी

बेवन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर

यह भी पढ़ें: DC VS MI: कहां देखें मुकाबला, जाने पूरे मैच की जानकारी

[ Poll: eNZAamZY ]