IPL

DC vs LSG: Why is KL Rahul not playing against LSG clash in IPL 2025?

by Sourabh Arora

DC vs LSGआज विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (DC vs LSG) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जहां दिल्ली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में दिल्ली के अहम खिलाड़ी केएल राहुल जिन्हें इसी सीजन में मेगा ऑक्शन के दौरान फ्रेंचाईजी ने अपनी टीम में शामिल किया था वो खेलते नजर नहीं आएंगे। क्योंकि राहुल निजी कारणों के चलते अपने घर वापस जा चुके हैं। ऐसे में आज दिल्ली इस मैच में लखनऊ के खिलाफ केएल राहुल के बिना मैदान पर उतरी है। लेकिन आपको हम इस आर्टिकल में राहुल कि वो निजी वजह भी बताते हैं जिसके कारण वो आज दिल्ली और लखनऊ (DC vs LSG) के बीच मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: DC vs LSG: लखनऊ फ्रेंचाईजी के लिए Good News, मयंक यादव की होगी मैदान पर वापसी, कोच ने दी बड़ी अपडेट, जानिए कब खेलेंगे मैच

मैच से इसलिए बाहर हुए केएल राहुल

दरअसल, केएल राहुल पिता बन गए हैं। इस कारण उन्हें रविवार को अपने घर मुंबई वापस जाना पड़ा था। इसके लिए केएल राहुल ने फ्रेंचाईजी को पहले से ही सूचित कर दिया था। राहुल जिनकी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी से हुई है उनके साथ इस दौरान मुंबई में मौजूद हैं। इसलिए वो आज दिल्ली और लखनऊ (DC vs LSG) के बीच मुकाबले में हिस्सा नहीं हैं।

कब वापसी करेंगे केएल राहुल

दिल्ली कैपिटल्स के मन में अब यही सबसे बड़ा सवाल होगा कि केएल राहुल कब तक दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापस जुड़ेंगे। आपको यह भी बता दें कि राहुल दिल्ली के दूसरे मैच से पहले टीम से साथ जुड़ जाएंगे। फ्रेंचाईजी को अपना दूसरा मैच 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विशाखापट्टनम में ही खेलना है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को ज्यादा निराश होने की जरुरत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: CSK vs MI: चीते की चाल, बाज की नजर और एस एस धोनी की विकेटकीपिंग पर कभी शक नहीं करना चाहिए, क्यों सूर्या हिला डाला ना?

[ Poll: 50yYVgLQ ]