DC vs LSG: KL Rahul took revenge from his old team, registered a respectable win against Lucknow

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आईपीएल 2025 का 40वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल ने लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम को 8 विकेट से हराते हुए इस सीजन में अपनी छठवीं जीत हासिल कर ली है। लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 160 रनों का लक्ष्य का था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
कुछ ऐसा रहा मैच का लेखा जोखा
इस मुकाबले की बात की जाए तो लखनऊ सुपरजाएंट्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। ऐडन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 60 गेंद में 87 रनों की शानदार साझेदारी की। जिसमे मार्करम ने 33 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की बदौलत 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मिचेल मार्श ने 36 गेंद में 45 रन बनाए जिसमे 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। लेकिन इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन पांच गेंद में 9 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए।
इसके बाद बल्लेबाजी में प्रमोट किए गए अब्दुल समद भी दो रन बनाकर आउट हो गए। डेविड मिलर ने 14 और आयुष बडोनी ने 36 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत इस मुकाबले में काफी नीचे बल्लेबाजी करने आए और दो गेंद में बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से मुकेश कुमार ने चार ओवर में 33 रन देकर चार सफलता हासिल की। इसके अलावा स्टार्क और चमीरा को भी एक-एक सफलता मिली।
यह भी पढ़ें : घरेलू हिंसा के मामले में अमित मिश्रा ने मीडिया को दी बड़ी चेतावनी, कहा- ले सकता हूं लीगल एक्शन
लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल ने खेली शानदार पारी
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इस मुकाबले में 51 रन बनाए। करुण नायर ने 9 गेंद में 15 रन बनाए. वही केएल राहुल ने भी इस मुकाबले में 42 गेंद में 57 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में एडन मार्क्रम ने दो सफलता हासिल की।
5000 रन तक पहुंचने के लिए सबसे कम गेंदों का सामना करने वाले खिलाड़ियों की सूची
| खिलाड़ी | गेंदों में 5000 रन तक पहुँचने का समय |
|---|---|
| एबी डिविलियर्स | 3288 गेंदें |
| डेविड वॉर्नर | 3554 गेंदें |
| सुरेश रैना | 3620 गेंदें |
| केएल राहुल | 3688 गेंदें (वर्तमान में सक्रिय) |
| महेंद्र सिंह धोनी | 3691 गेंदें |
| रोहित शर्मा | 3817 गेंदें |
| विराट कोहली | 3827 गेंदें |
| शिखर धवन | 3962 गेंदें |
IPL में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची
| खिलाड़ी | 50+ स्कोर (इन्निंग्स में) |
|---|---|
| विराट कोहली | 67 |
| डेविड वॉर्नर | 66 |
| शिखर धवन | 53 |
| रोहित शर्मा | 46 |
| केएल राहुल | 44 (वर्तमान में सक्रिय) |
| एबी डिविलियर्स | 43 |