CSK vs MI: MS Dhoni stuns Suryakumar Yadav with his fast and furious wicketkeeping skills
आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए हैं। इसी मैच में मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के लिए फैंस मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स का मैच देखने आते हैं। दरअसल विकेट के पीछे मौजूद एम एस धोनी ने आज एक बार फिर अपनी विकेटकीपिंग का हुनर दिखाते हुए सभी को हैरान कर दिया। अगर आप उस मुमेंट को लाइव नहीं देख पाए तो परेशान मत होईए आपको इस आर्टिकल में सीधे वो वीडियो ही दिखाते हैं।
सूर्या हो गए हक्का बक्का
यह भी पढ़ें: ‘अगर मैं व्हीलचेयर पर हुआ तब भी’, एम एस धोनी ने रिटायरमेंट पर दिया जवाब, ऋतुराज बोले अभी तो माही भाई और खेलेंगे!
यह बात है मुंबई की पारी के 11वें ओवर की जब नूर अहमद की गेंद पर सूर्या शॉट खेलने गए। लेकिन वो इस दौरान यह भूल गए विकेट के पीछे और कोई नहीं बल्कि एम एस धोनी खड़े हैं। जो कि बेशक मौजूदा समय में अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते हैं लेकिन फिर भी विश्व क्रिकेट में वो नंबर वन विकेटकीपर माने जाते हैं। धोनी ने भी कहें इस बात को साबित करने में एक सेकेंड नहीं लगाया।
🚄: I am fast
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 23, 2025
✈: I am faster
MSD: Hold my gloves 😎
Nostalgia alert as a young #MSDhoni flashes the bails off to send #SuryakumarYadav packing!
FACT: MSD affected the stumping in 0.12 secs! 😮💨
Watch LIVE action: https://t.co/uN7zJIUsn1 #IPLonJioStar 👉 #CSKvMI, LIVE NOW on… pic.twitter.com/oRzRt3XUvC
जैसे ही सूर्या ओवर की तीसरी गेंद पर शॉट खेलने के लिए गए एम एस धोनी ने फाटफट उन्हें स्टंप आउट कर दिया। जिसके बाद सूर्या भी बिल्कुल हक्का बक्का रह गए। अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा है तो यहां देखें।
एल क्लासिको मुकाबले में कौन जीतेगा
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवरों में 155 रन बनाए हैं। मुकाबला चेपोक के मैदान पर हो रहा है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि 156 रनों का यह चेज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आसान रहने वाला है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा यह एक एल क्लासिको मुकाबला है ऐसे में लड़ाई तो मुंबई की टीम से भी पुरी देखने को मिलेगी। इसलिए अब देखना दिलचस्प रहेगा कि चेन्नई घर पर यह मुकाबला जीत पाती है या फिर मुंबई आज चेन्नई को घर में घुसकर हरा कर जाएगी