CSK vs DC: Delhi Capitals Dominate, Hand Chennai Super Kings Another Defeat
चेपोक के मैदान पर आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CKS vs DC) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को दिल्ली की टीम ने 25 रनों से जीत लिया है। इसी के साथ अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने इस सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। जबकि चेन्नई के लिए इस सीजन में यह लगातार तीसरी हार है। इतना ही नहीं अपने घर पर यानी एम.ए.चिदंबरम मैदान पर सीएसके की आईपीएल 2025 में यह लगातार दूसरी हार है। चेन्नई और दिल्ली (CKS vs DC) के बीच इस मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
CSK vs DC मैच का लेखा जोखा
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CKS vs DC) के बीच इस मैच में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसमें दिल्ली की टीम से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली। जिसके चलते दिल्ली ने चेन्नई को 20 ओवरो में 184 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि सीएसके के लिए इस रन चेज में उतनी खास शुरुआत नहीं रही। क्योंकि टीम ने पहले 6 ओवरो में ही अपने शुरुआती तीन विकेट ( रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे) खो दिए थे। जिसके बाद दिल्ली पूरी तरह से इस मैच में हावी हो गई। अंत में रिजल्ट भी दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में ही गया। टीम ने इस मुकाबले को 25 रनों से जीत लिया। इस तरह दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने अपनी टीम की जीत की हैट-ट्रिक लगा दी है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: Jasprit Bumrah हुए फिट, इस तारीख को खेलेंगे मैच, मुंबई इंडियंस के लिए Good News
15 साल बाद जीती दिल्ली की टीम
चेपोक के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी बार 2010 के आईपीएल में जीत हासिल की थी। तब से लेकर 2024 आईपीएल तक जितनी बार चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (CKS vs DC) आमने सामने हुईं थी। हर बार जीत सीएसके टीम को ही मिली थी। लेकिन इस बार कहें दिल्ली की टीम सीजन की शुरुआत से ही काफी मजबूत नजर आ रही है। यही वजह है कि टीम अब तक लगातार 3 मैच इस सीजन में जीत चुकी है। इस बार तो चेपोक के मैदान पर भी टीम ने अपना हारने का सिलसिला खत्म कर दिया है।
प्वाइंट्स टेबल का हाल
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | बिना नतीजा (NR) | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | +1.257 |
पंजाब किंग्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +1.485 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +1.149 |
गुजरात टाइटंस | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.807 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +0.070 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | -0.048 |
मुंबई इंडियंस | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.108 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.891 |
राजस्थान रॉयल्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -1.112 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -1.1612 |