Check Team India's Likely Fixtures for the Upcoming Women's ODI World Cup 2025
30 सितंबर से विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 शुरु हो रहा है। आईसीसी ने अभी तक इसके पूरे शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। लेकिन टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में कब और किसके खिलाफ मुकाबला खेलने वाली है। इसका अनौपचारिक तौर पर ऐलान हो चुका है। तो आईए इस शेड्यल को जानते हैं। जिसमें भारतीय महिला टीम 5 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलने वाली है।
यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025: PCB की नई चाल, अब एशिया कप की जगह खेलेगा Tri-Series, इन देशों को दिया साथ में खेलने का न्यौता
Women's ODI World Cup 2025: टीम इंडिया का शेड्यूल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिला टीम इस वर्ल्ड कप में 30 सितंबर को अपना पहला मैच खेलने वाली है। हालांकि इस बात की जानकारी बीते दिनों पहले आईसीसी ने भी दी थी कि टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप का आगाज करेगी। लेकिन अब इस रिपोर्ट में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल अनौपचारिक तौर पर बता दिया गया है जो कि इस प्रकार रहेगा।
तारीख | खिलाफ | वेन्यू |
|---|---|---|
30 सितम्बर | श्रीलंका | बेंगलुरु |
5 अक्टूबर | पाकिस्तान | कोलंबो |
9 अक्टूबर | दक्षिण अफ्रीका | विशाखापत्तनम |
12 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया | विशाखापत्तनम |
19 अक्टूबर | इंग्लैंड | इंदौर |
23 अक्टूबर | न्यूज़ीलैंड | गुवाहाटी |
26 अक्टूबर | बांग्लादेश | बेंगलुरु |
Women's ODI World Cup 2025: पाकिस्तान से भी होगा मैच
पिछले कुछ महीनों में भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह बॉर्डर पर लड़ाई हुई है। उसका असर क्रिकेट फील्ड पर भी नजर आया है। क्योंकि अब यहीं खबरें सामने आती हैं कि टीम इंडिया कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच नहीं खेलेगी। लेकिन TOI की रिपोर्ट के मुताबिक शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख भी बताई गई है। हालांकि यह मुकाबला भारत में नहीं बल्कि श्रीलंका में होगा।
Women's ODI World Cup 2025: ICC ने किया था ऐलान
जैसा कि आप सभी को बताया बीते दिनों पहले आईसीसी की तरफ से इस वर्ल्ड कप के शेड्यूल को लेकर जानकारी दी गई थी। इसमें हिस्सा लेने वाली 8 टीमों के नाम बताए गए थे। इनमें भारतीय महिला टीम बतौर मेजबान और बाकी टीमों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान के नाम शामिल थे।
इतना ही नहीं आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए पांच स्टेडियम भी तय किए थे। जिसमें भारत के चार स्टेडियमों में बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी मैदान, इंदौर का होलकर स्टेडियम, गुवाहाटी का असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, विशाखापट्न्नम स्टेडियम शामिल है। जबकि एक मैदान श्रीलंका का प्रेमदासा कोलंबो स्टेडियम था।
Women's ODI World Cup 2025: जानिए सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल
आईसीसी ने अपनी इस जानकारी में सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू और तारीखों का ऐलान भी किया था। जिसमें 29 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल रखा गया था। जिसके लिए दो मैदान गुवाहाटी और कोलंबो तय किए गए हैं। यानी कि अगर पाकिस्तान की महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी तो वो पहला सेमीफाइनल खेलेगी और उसके लिए मैदान कोलंबो का रहेगा।
वहीं दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूर को तय किया गया, जो कि बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाएगा। इन दोनों के अलावा फाइनल मैच 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो के मैदान पर होगा। इन तीनों बड़े मुकाबलों के अलावा मेजबान होने के नाते भारतीय महिला टीम इस वर्ल्ड कप में पहला मैच खेलेगी जो कि 30 सिंतबर को बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाएगा।