IPL

Ashok Sharma Bowls 154.2 kmph Thunderbolt for Gujarat Titans in IPL 2026

by Mahesh Thakur

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को हमेशा तेज गेंदबाजों का इंतजार रहता है। जब कोई गेंदबाज 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद डालता है, तो उसका अलग ही रोमांच होता है। पहले उमरान मलिक और मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से फैंस का दिल जीता था और अब आईपीएल 2026 में एक नया नाम सामने आया है।

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज आशीष शर्मा को मौका दिया और उन्होंने अपने पहले ही सीजन में सबका ध्यान खींच लिया। आशीष इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े रहे थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका गुजरात टाइटंस ने दिया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में आशीष का प्रदर्शन सामान्य रहा था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उन्होंने अपनी रफ्तार से सबको हैरान कर दिया। शुरुआत में उन्होंने 149 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली, लेकिन इसके बाद उनकी स्पीड लगातार बढ़ती गई।

आशीष ने अपनी गेंदबाजी में केवल रफ्तार पर ही भरोसा नहीं किया, बल्कि बीच बीच में धीमी गेंदों का भी इस्तेमाल किया। हालांकि उनका सबसे यादगार ओवर पारी का 16वां ओवर रहा। इसी ओवर में उन्होंने पहले 150.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो आईपीएल 2026 की दूसरी सबसे तेज गेंद थी।

इसके बाद उसी ओवर की आखिरी गेंद पर आशीष ने ध्रुव जुरेल को एक शानदार यॉर्कर डाली। स्पीड गन पर रफ्तार 154.2 किमी प्रति घंटा दर्ज हुई। इसके साथ ही आशीष आईपीएल इतिहास में 154 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार छूने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल उमरान मलिक और मयंक यादव ने हासिल की थी।

आखिरी ओवर में आशीष ने इतनी तेज गेंदबाजी नहीं की। पहली गेंद पर उन्हें छक्का पड़ा, जिसके बाद उन्होंने लगातार धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया। उनकी यह रणनीति सफल रही। आशीष ने अपने चार ओवर में 37 रन दिए और एक विकेट लिया। उन्होंने शिमरॉन हेटमायर को आउट किया। खास बात यह रही कि वह गुजरात टाइटंस के सबसे तेज गेंदबाज ही नहीं, बल्कि मैच में टीम के सबसे किफायती गेंदबाज भी रहे।

आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंदें

क्रमांक गेंदबाज रफ्तार
1 शॉन टैट 157.7 किमी प्रति घंटा
2 लॉकी फर्ग्यूसन 157.3 किमी प्रति घंटा
3 उमरान मलिक 157.0 किमी प्रति घंटा
4 मयंक यादव 156.7 किमी प्रति घंटा
5 मयंक यादव 155.8 किमी प्रति घंटा
6 एनरिक नॉर्टजे 156.2 किमी प्रति घंटा
7 एनरिक नॉर्टजे 154.8 किमी प्रति घंटा
8 डेल स्टेन 154.4 किमी प्रति घंटा
9 कगिसो रबाडा 154.2 किमी प्रति घंटा
10 आशीष शर्मा 154.2 किमी प्रति घंटा

यहभीपढ़ेंआजम खान की तूफानी 74 रन की पारी, कराची किंग्स ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत